महाराष्ट्रहिंदी न्यूज

गणपती बाप्पा खुशी, समृद्धी और संतुष्टि लेकर आएं – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

श्री गणेश के आगमन की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं, पर्यावरण-अनुकूल उत्सव मनाने की अपील

मुंबई| गणपती बाप्पा के आगमन से राज्य के विकास चक्र को गति देने के काम में लगे सभी लोगों, किसानों, मेहनतकशों, श्रमिक भाइयों, राज्य की माताओं और बहनों, बच्चों से लेकर ज्येष्ठ नागरिकों और अन्य सभी को खुशी, स्वास्थ्य, समृद्धि और संतुष्टि प्राप्त हो, ऐसी प्रार्थना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की । श्री गणेश आगमन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने राज्य के नागरिकों सहित दुनिया भर के सभी गणेश भक्तों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने बप्पा के श्रीचरणों में मनोकामना की है कि श्री गणेश का अखंड कृपाछत्र महाराष्ट्र पर बना रहे।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा है कि प्रत्येक वर्ष भगवान गणेश का आगमन नयी ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह लेकर होता है। इससे एक मंगलमय पवित्र वातावरण बनता है। गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र की संस्कृति के दर्शन होते हैं। यही कारण है कि दुनिया का ध्यान भी महाराष्ट्र पर लगा है। श्री गणेश को कलाधिपति माना जाता है। इसलिए इस त्योहार के दौरान रचनात्मकता में भी निखार आता है। महाराष्ट्र का कोना-कोना ऐसे ही नये आविष्कारों और उत्साह से ओत-प्रोत है। आइए हम सब इस वर्ष भी इस त्योहार को उत्साह, आनंद और पवित्रता के साथ मनाएँ। भगवान गणेश की भावपूर्ण सेवा करते हुए हम सब अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी सचेत रहें। हम इस उत्सव को एक अवसर मानते हुए समाज के जरूरतमंदों तक पहुंचें और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न प्रकार की सेवाएं और सहायता प्रदान करने का प्रयास करें।

श्री गणेश हमें प्रकृति पूजा का संदेश देते हैं। आइये हम सब पर्यावरण का भी ध्यान रखें और प्रकृति संरक्षण गतिविधियों का समर्थन करें। हम सब प्रकृति के संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनें लें। सामाजिक सद्बाव महाराष्ट्र का गौरव है। हम सब भगवान गणेश से सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा लेकर राज्य में सामाजिक सद्भाव और भाईचारा तथा पारस्परिक प्रेम और आदर भाव बढ़ाने के प्रयत्न करें।

हमारा महाराष्ट्र भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ है। श्री गणेश की कृपा से, हमारा महाराष्ट्र भी विकसित भारत का नेतृत्व करे, इसके लिए आइए हम सब मिलकर प्रयत्न करें। श्री गणराया के आगमन से महाराष्ट्र के घर-घर में सुख और समृद्धि आयेगी। परिवार में सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विघ्नहर्ता के आगमन से प्रकृति की टेढ़ी नजर और अन्य सभी बाधाएं दूर होंगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए मनोकामना की है कि भगवान गणेश की कृपा महाराष्ट्र पर सदैव बनी रहे।

NewsFlash360 Staff

पाठको के लिये विशेष सूचना यदि इस समाचार चैनल/पोर्टल पर प्रकाशित समाचार की नकल की जाती है तो संबंधित संगठन, व्यक्ति कॉपीराइट कानून के अनुसार उत्तरदायी होंगे। कोई समाचार चैनल किसी समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञापनों, समाचारों, लेखों या सामग्री की समीक्षा नहीं कर सकता है। इसलिए हो सकता है कि निर्देशक/संपादक इससे सहमत न हों। इससे उत्पन्न होने वाले किसी भी मामले के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता, प्रतिनिधि और विज्ञापनदाता पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार या सामग्री के संबंध में उत्पन्न होने वाला कोई भी विवाद हिमायतनगर न्यायालयों के अधीन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!