नांदेडराजकियहिंदी न्यूज

सरकार के आशीर्वाद से गुंडों के हौसले बुलन्द, पुलिस पर हमले, कानून-व्यवस्था का बंटाधार: नाना पटोले

संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा, पुरानी पेंशन योजना लागू करें। जलगांव के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा, मुख्यमंत्री की किसान योजनाओं की मोदी ने की उपेक्षा। मुंबई-गोवा राजमार्ग कोकण वासियों के लिए नहीं बल्कि केवल ठेकेदारों की जेब भरने के लिए है।

मुंबई| महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है। असंवैधानिक शिंदे- फडणवीस सरकार के कार्यकाल में गुंडों को सरकारी आशीर्वाद मिल रहा है। इस वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। महिलाएं घर और बाहर सुरक्षित नहीं हैं। यहां कि लड़कियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। अब तो कानून लागू करने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं रह गयी है। मुंबई की माहिम पुलिस कॉलोनी में एक साथ 13 पुलिसकर्मियों के घर में डकैती हुई। वहीं रविवार को पुणे में एक पुलिस उपनिरीक्षक पर कोयते से हमला किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार के आशीर्वाद से गैंगस्टरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। यहां तक की पुलिस को भी बख्शा नहीं जा रहा है।

सोमवार को तिलक भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आगे कहा कि बीजेपी गठबंधन सरकार ने पुलिस को कमजोर कर दिया है। इस सरकार के कार्यकाल में गुंडों को ताकत मिली है। कुछ गैंगस्टर मुख्यमंत्री के साथ घूम रहे हैं। कुछ को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है। कुछ को इलाज के नाम पर अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है और फाइव स्टार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार के आशीर्वाद के कारण ही गुंडे पुलिस पर हमला करने की हिम्मत कर रहे हैं। इस सरकार में आम जनता सुरक्षित नहीं है। इस बेशर्म सरकार ने जनता को बेसहारा छोड़ , पूरे राज्य को हर तरफ से लूटने का काम कर रही है।

पटोले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव कार्यक्रम में भी झूठ बोला। महिला सशक्तिकरण अधिनियम ( शक्ति कानून ) दो साल से राष्ट्रपति के पास लंबित है। यह कानून पारित नहीं हो पा रहा है और लेकिन महिला सुरक्षा के नाम पर मोदी सिर्फ डींगे हांक रहे हैं। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसान योजनाओं के बारे में बात की लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में किसानों के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री के भाषण का प्रधानमंत्री के लिए कोई मतलब नहीं है। किसानों को उग्रवादी, नक्सली, आंदोलन जीवी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी को किसानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लखपति दीदी योजना भी फंसाने वाली है। 1 लाख रुपये का लोन पहले से ही मिलता था, लेकिन इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया, लेकिन इसमें कई शर्तों को जोड़ दिया गया है। पटोले ने कहा कि इस योजना से फायदा होने की बजाय महिलाओं को नुकसान ही होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार ने संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू की है, शिंदे सरकार ने इस योजना को राज्य में भी लागू करने का फैसला किया है। इस योजना में कर्मचारियों का पैसा काटकर उन्हें दिया जाएगा। दरअसल, जब पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग हो रही है तो संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू कर सरकारी कर्मचारियों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। पटोले ने यह भी कहा कि इससे सरकारी कर्मचारियों में कड़ी नाराजगी है।

पटोले ने कहा कि सरकार ने विधानमंडल सत्र में मुंबई गोवा हाईवे का काम पूरा करने का वादा किया था। छह महीने हो गए लेकिन अभी तक इस हाईवे का काम पूरा नहीं हो सका है। ये हाईवे ठेकेदारों के लिए है, कोंकण के लोगों के लिए नहीं। इस सड़क को इसलिए पक्का किया जा रहा है ताकि ठेकेदारों को पैसा मिल सके। पटोले ने सवाल उठाया है कि क्या मुख्यमंत्री इस मार्ग का निरीक्षण कर सिर्फ इवेंट बाजी करने गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने कुछ लोगों के साथ चाकन में मर्सिडीज बेंज के संयंत्र का औचक दौरा किया और कंपनी पर पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। क्या कदम का इस दौरे के पीछे कोई उद्देश्य था? पटोले ने कहा कि उद्योग राज्य से बाहर जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। अगर मर्सिडीज जैसी कंपनियां राज्य से बाहर चली गईं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पटोले ने यह भी पूछा कि आखिर पुणे के पालक मंत्री अजीत पवार क्या कर रहे हैं।

NewsFlash360 Staff

पाठको के लिये विशेष सूचना यदि इस समाचार चैनल/पोर्टल पर प्रकाशित समाचार की नकल की जाती है तो संबंधित संगठन, व्यक्ति कॉपीराइट कानून के अनुसार उत्तरदायी होंगे। कोई समाचार चैनल किसी समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञापनों, समाचारों, लेखों या सामग्री की समीक्षा नहीं कर सकता है। इसलिए हो सकता है कि निर्देशक/संपादक इससे सहमत न हों। इससे उत्पन्न होने वाले किसी भी मामले के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता, प्रतिनिधि और विज्ञापनदाता पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। इस वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार या सामग्री के संबंध में उत्पन्न होने वाला कोई भी विवाद हिमायतनगर न्यायालयों के अधीन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!